Advertisement

उपायुक्त से मिला ढोरी ग्राउंड बचाओ प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो निवासी प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में ढोरी ग्राउंड बचाओ आंदोलन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त से 15 मार्च को उनके निवास पर मुलाक़ात किया। उपायुक्त से भेंट के क्रम में प्रतिनिधिमंडल उन्हें ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो उपायुक्त को ढोरी खेल मैदान के निर्माण एवं इस मैदान का नामकरण धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम से किए जाने का अनुरोध किया। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने फुसरो के सैकड़ों युवाओं के हस्ताक्षर सहित ज्ञापन पत्र भी दिया।

डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने पूर्व मंत्री सह दिग्गज दिवंगत मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के नाम पर करने का अनुरोध किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *