प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांपी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एकमात्र विज्ञान शिक्षक बालेश्वर महतो का स्थानांतरण विभागीय स्तर पर बीते 24 अक्टूबर को ही इसी प्रखंड के चलकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कर दिया गया।
विज्ञान शिक्षक बालेश्वर महतो के स्थानांतरण के विरोध में 8 नवंबर को चांपी के जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त को दिए ज्ञापन में मांग किया गया है कि विज्ञान शिक्षक महतो के स्थानांतरण से उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांपी में पठनरत वर्ग एक से वर्ग दशम तक के 450 विद्यार्थियों की विज्ञान व् गणित विषय की पढ़ाई प्रभावित हुई है, जो निकट भविष्य के लिए उचित नहीं है। ज्ञापन में यह भी दर्शाया गया है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी में पूर्व से ही कई विज्ञान/गणित शिक्षक पदस्थापित हैं।
उपायुक्त से यह मांग की गई कि मामले की गहनता से जांच करते हुए शीघ्र ही समय रहते उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाँपी में विज्ञान/गणित शिक्षक की पदस्थापन की जाए। ज्ञापन सौंपने में जिप सदस्य माला कुमारी, भाजपा अंगवाली मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अयोध्या प्रजापति, आनंद प्रजापति, सुनील ठाकुर, सोहन गंझू, शंकर यादव आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply