Advertisement

अभिनेत्री मुमताज के जन्मदिन पर मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब ने दी शुभकामना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अपने समय की मशहूर फिल्म अदाकारा मुमताज 31 जुलाई को 75 वर्ष की हो गई। उनके जन्मदिन पर मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब (Meghadoot Radio Listeners Club) एवं सीने दर्शक क्लब द्वारा उन्हें ऑनलाइन शुभकामना दी गयी।

जी हां 31 जुलाई 1947 को जन्मी मशहूर अभिनेत्री मुमताज मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। तब उन्होंने छोटे पर्दे तथा थियेटरों में छोटी भूमिकाएं निभाई।

फिर 1969 में राज खोसला की फिल्म ‘दो रास्ते’ में नायक राजेश खन्ना के साथ भूमिका निभाई। उसके बाद 1970 में प्रसाद प्रोडक्शन की फिल्म ‘खिलौना, 1971 में दुश्मन, 1972 में अपराध, 1973 में लोफर, 1974 में दो फिल्में रोटी एवं आपकी कसम में राजेश खन्ना के साथ खूब सफलता मिली।

इसके अलावे सच्चा झूठा, भाई भाई, राम और श्याम, मेला, नागिन, प्रेम कहानी आदि फिल्मों में यादगार भूमिका मुमताज ने निभाई है। आज भले ये फिल्मों की अभिनय से अलग हो गई है, लेकिन इनके चाहने वाले आज भी इनकी फिल्मे टीवी में या मोबाईल के माध्यम से अवश्य देखते हैं।

मेघदूत रेडियो लिस्नर्स एवं सीने दर्शक क्लब बेरमो (बोकारो) की ओर से उन्हें ऑनलाइन शुभकामनाएं देने वालों में उपाध्यक्ष अजीत जयसवाल, सदस्य रामाधार विश्वकर्मा, अनिल पाल, निरंजन दत्त, निमाई सिंह चौहान, बिजय छाबड़ा, अमित छाबड़ा, धनबाद से रामचंद्र गुप्ता, रांची से मो. नौशाद खान, लुधियाना से अध्यक्ष मनजीत कुमार छाबड़ा, नैनू छाबड़ा, बिनु छाबड़ा, महाराष्ट्र से सुनैना, गुजरात से चांदनी पटेल आदि के नाम शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *