प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (मकतब) में 13 सितंबर को अभिभावकों के साथ शिक्षकों की बैठक (पीटीएम) की गई।
जानकारी के अनुसार आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में नियमित रूप से बच्चों की उपस्थिति, पांच से 18 वर्ष उम्र तक का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसपर भी सहमति बनी। साथ हीं बच्चों को बेहतर शिक्षा देने तथा इस कार्य में अभिभावकों के सहयोग की बात कही गयी।
मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया मो. रियाज़ अहमद, प्रभारी हैदर अली, सहायक शिक्षक जमीला खातून, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष इकबाल अंसारी, संयोजिका लैला प्रवीण, गुलाम अंसारी, ऐनुल हक, मुबारक अंसारी, आलम अंसारी, तरन्नुम प्रवीण, गुलशन खातून, हलीमन बीबी, सुलेमान अंसारी, वहाब अंसारी आदि बैठक में शामिल थे।
![]()













Leave a Reply