धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत के उच्चाघना मिलन टांड में 30 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल द्वारा केंद्र और राज्य के आदेशानुसार 75वां अमृत महोत्सव मनाने को लेकर एक आवश्यक बैठक कि गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण महतो तथा संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष टहल महतो के द्वारा किया गया।
आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मंडल के सभी पदाधिकारी, पंचायत के प्रभारी, सह-प्रभारी, सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, सोशल मीडिया प्रभारी, मिडिया प्रभारी, सह-प्रभारी उपस्थित थे। इस बैठक के प्रभारी चन्द्रनाथ भाई पटेल, पालक मधुसूदन प्रसाद, बतौर प्रभारी जिला महामंत्री सुनील साहू, चतरा के पूर्व महामंत्री मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के आदेशानुसार 75वां अमृत महोत्सव 13-15 अगस्त को हर घर-घर-में तिरंगा झंडा फहराने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।

प्रभारी चन्द्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि हम भारत के नागरिको को सौभाग्य की बात है। यह गर्व कि बात है। यह अवसर देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश की आजादी के 75वां वर्ष के बाद पहला यह अवसर मिल रही है, कि हर घर-घर में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
मौके पर प्रखंड महामंत्री प्रकाश साव, सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दिनेश्वर साव, भजयुमो अध्यक्ष गोविन्द कुमार महतो, पश्चमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, भजयुमो उपाध्यक्ष बिनोद साव, भजयुमो महामंत्री तुलसी सिंह रजनी, पूर्व मुखिया मुनिलाल महतो, सुखलाल महतो, विश्वनाथ महतो, आदि।
बसन्त नायक, फूलचंद महतो, कोलेश्वर महतो, घनश्याम महतो, बिशुन साव, टेकलाल महतो, नुनु गोपाल, भागीरथ महतो, अमित कुमार, जागेश्वर महतो, प्रेमचंन्द महतो, लखन भाई पटेल, गुलाब महतो, सुरेश मुर्मू, टूकन महतो, खेलोचन्द महतो आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply