Advertisement

सदगुरु मंदिर परिसर में पूर्व के जर्जर रसोईघर जीर्णोद्धार को लेकर बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरू महर्षि सदाफलदेवजी महराज मंदिर परिसर में 5 अप्रैल को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यहां पूर्व में बनी जर्जर रसोई गृह के जीर्णोद्धार संबंधी निर्णय उपस्थित गुरु भाइयों द्वारा लिया गया।

जानकारी के अनुसार विहंगम योग संत समाज बोकारो जिला संयोजक एवं कोयलांचल संयोजक के निर्देश पर मंदिर परिसर में विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा द्वारा अध्यक्ष नरेश मिश्रा की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यहां पर परामर्शक अजीत जायसवाल के परामर्श पर परिसर में पूर्व में बनी रसोई गृह का जीर्णोद्धार किए जाने को लेकर आम सहमति बनी और आज निर्माण का प्रारूप तैयार किया गया। मौके पर उपस्थित शाखा संयोजक पंचानन साव, कोषाध्यक्ष गंगा साव, गोपाल दत्ता, भरत मिस्त्री आदि ने जय सदगुरुदेव का जोरदार जयकारा लगाया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *