एस. पी. सक्सेना/रामगढ़ (झारखंड)। रैयत विस्थापित मोर्चा केंद्रीय कमिटी द्वारा 17 फरवरी को रामगढ़ जिला के हद में गीद्दी स्थित साधु कुटिया में बैठक सह वनभोज का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय महासचिव शैनाथ गंझु तथा संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन ने किया।
बैठक में संगठन मोर्चा को मजबूती प्रदान करने, विभिन्न कोयला परियोजना के विस्थापितों के हद, अधिकार, नियोजन, मुआवजा, पुर्नवास, रोजगार, सीएसआर, डीएमएफटी फंड का उपयोग, गैर मजरुआ भूमि के हकदार को नौकरी, वनपट्टा, रोड सेल, ठेका प्रथा आदि पर विशेष पहल करने की बात कही गयी। साथ हीं बैठक में उपरोक्त मांगो को पहल करने को लेकर संघर्ष तथा आंदोलन की रुपरेखा पर चर्चा की गयी।

बैठक में मोर्चा के केंद्रीय सचिव गुरुदयाल साव, जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मो. इस्लाम के अलावा मो. तस्दीक, मो. अफाक, विनोद कुमार गंझु, सुभाष यादव, विश्वजीत उरांव, राजकुमार उरांव, रामु उरांव, राजेश बेदिया, जियाउल अंसारी, बसीम अंसारी, सबीर अंसारी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने विभिन्न व्यंजनों का रसास्वादन किया।
![]()













Leave a Reply