प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो की अध्यक्षता मे बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ संयुक्त बैठक की गई।
उक्त बैठक मे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों को कई निर्देश दिए गये जिसमें भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा बेरमो विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र के पुनर्गठन (राशनलाइजेशन) से संबंधी प्रस्ताव पर आयोग की सहमति प्राप्त हो गई है। जिसके बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया। कहा गया कि इसे लेकर बीएलओ द्वारा अनुमंडल में घर -घर स्टिकर चिपकाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि पात्र प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके। यह कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया गया। जिसके बारे मे विस्तार से बताया गया।
उपस्थित बीएलओ सुपरवाइजरों को एएसडीडी मतदाताओं के आवास पर जाकर सूक्ष्मता से सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। ईआरओ नेट में प्रदर्शित हो रहे डीएसई को यथाशीघ्र जांचोंप्रांत निस्तार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों से बीएलए 2 की नियुक्ति कर यथाशीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
![]()













Leave a Reply