हर नागरिक को सिविल राइट्स की जागरूकता होनी ही चाहिए-दीपेश निराला
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित न्यू इंडिया होटल में 30 मार्च को हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार के साथ-साथ मंच के आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तय की।
जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने बताया कि अगले महीने 19 अप्रैल को रांची प्रेस क्लब में ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में मानव अधिकार विषय में प्रशिक्षित और इसके जानकार तथा जनहित के मुद्दों पर मानव अधिकार का केस लड़ने वाले झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों को वे मानव अधिकार कानून और खासकर मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम की जानकारी देंगे। ताकि मंच के पदाधिकारी व् सदस्य अपने सिविल राइट्स के प्रति जागरूक हो सके।

उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए अब तक झारखंड के विभिन्न जिलों से 49 प्रतिभागियों ने निबंधन करवा लिया है, शेष जानकारी 8002830808 नंबर पर संपर्क करके ली जा सकती है। बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, पलामू से प्रिय ब्रत प्रसाद, रांची से राजकुमार, संतोष मृदुला, मीना कुमारी, लोहरदगा से प्रदीप राणा, महासचिव उमाशंकर सिंह, गिरिडीह से सचिव चंद्रदेव कुमार वर्णवाल चंदू, धनबाद से सूर्य प्रकाश, रांची से संयुक्त सचिव मनीष बक्शी, दिलीप कुमार, आशीष जयसवाल, दीनबंधु कुमार, बीरेंद्र नगड़ूवार, जूही कुमारी चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, कार्यकारिणी सदस्य गिरिडीह से अखिल कुमार, सरायकेला-खरसावां से रश्मि भेंगरा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply