Advertisement

ईद पर बोकारो में दिलों का मिलन, डीसी व् एसपी ने दिया सौहार्द का संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ईद के खास मौके पर 21 मार्च को बोकारो जिला के हद में सिवनडीह स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत हनफिया गरीब नवाज़ दरबार में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस मौके पर बोकारो जिला प्रशासन और समाज के बीच आत्मीय जुड़ाव की अनूठी मिसाल पेश की गयी। यहां आयोजित कार्यक्रम में बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

सभी अधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और एकता का संदेश दिया। डीसी झा ने कहा कि ईद का पर्व हमें प्रेम, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। कहा कि बोकारो की पहचान हमेशा से सामाजिक सौहार्द और एकता की रही है। हमें इसे और मजबूत बनाना है और हर परिस्थिति में शांति बनाए रखना है। एसपी सिंह ने कहा कि त्योहारों का असली उद्देश्य आमजन को जोड़ना है। बोकारो में जिस तरह सभी समुदाय मिलकर हर पर्व मनाते हैं, वह सराहनीय है। पुलिस प्रशासन हमेशा शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पूरे परिसर में खुशियों, दुआओं और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। रहिवासियों के चेहरों पर मुस्कान और दिलों में अपनापन साफ झलक रहा था। यह आयोजन इस बात का जीवंत उदाहरण बना कि जब प्रशासन और समाज साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो सामाजिक समरसता और भी मजबूत होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *