Advertisement

होली क्रॉस स्कूल बालीडीह के 91बैच साथियों के साथ मिलन सह वनभोज कार्यक्रम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव व् होली क्रॉस स्कूल बालीडीह 91 बैच के छात्रों का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन 9 नवंबर को तेनुघाट बांध प्रमंडल के अतिथि भवन किया गया।

इस मौके पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि 91 बैच के सभी साथीयों का एक मिलन समारोह रखा गया था। कहा कि बहुत से साथी देश एवं राज्य के विभिन्न स्थानों में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। बताया कि अनंत नारायण दुबई से इस मिलन समारोह में आए है। डॉक्टर राजेश जैन बीजीएच बोकारो में कार्यरत है। अजीत कुमार बिजली वितरण कोल्हान के जीएम है। मनोज मुंडारी पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चतरा एवं सालनी, दीपा, पूजा, अर्चना, अनीता, ज्ञान, अभिषेक पांडेय, बहुत से 91 बैच के साथी बेंगलुरू से आए थे।

उन्होंने बताया कि सभी साथी सर्वप्रथम अपने विद्यालय गए। वहां स्कूल भ्रमण किया और सभी ने मिलकर एक टीवी विद्यालय को गिफ्ट किया। उसके बाद तेनुघाट डैम में नौका विहार का भी लुत्फ़ उठाया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आने वाले पीढी को एक संदेश देना चाहते है कि बच्चों को अपने बचपन के साथ शिक्षा में विशेष ध्यान देना चाहिए। सभी छात्रों को चुकि शिक्षा से बढ़ कर एक छात्र के जीवन में कोई बड़ा दोस्त नहीं होता।

माता पिता अपना जीवन का कमाई का बड़ा हिस्सा बच्चों को शिक्षा के प्रति खर्च कर देता है। बच्चा लक्ष्य से भटक जाता है तो माता पिता को काफी पीड़ा होता है। लक्ष्य प्राप्त कर लेता है तो माता पिता के साथ घर, गांव, राज्य और देश में नाम होता है। इस अवसर पर सभी पुराने मित्रों ने एक दूसरे से मिलकर काफी प्रसन्न हुए और पुरानी यादें ताजा कर मस्ती करते दिखाई दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *