एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश में ट्रेड यूनियन की हालत खस्ताहाल है। सांप्रदायिक शक्तियों को रोकना है तो इंडिया गठबंधन को समर्थन देना जरुरी है।
उक्त बातें बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित एक सभा में 11 मई की देर संध्या इंडिया गठबंधन समर्थित गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कहीं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र की मोदी सरकार की नीति और नियत में खोट है। यही कारण है कि देश में ट्रेड यूनियन का स्तर दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। कुछ पूंजीपतियों के हाथों देश के सार्वजनिक उधोगों को गिरवी रखने का काम किया जा रहा है।

Oplus_131072
जिससे देश के मजदूरों, गरीबो, किसानों तथा दलितों की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अभी से हम नहीं चेते तो आने वाले समय में गरीब, मजदूर, किसान की आवाज संसद में बोलने वाला नहीं रहेगा। इसलिए इंडिया गठबंधन को जिताना जरुरी है।
उन्होंने कहा कि सम्प्रदायिक शक्तियां देश में हावी है। धर्म की आड़ में वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। इसे हम सभी को मिलकर रोकना होगा। इसके लिए केंद्र में महागठबंधन की सरकार जरुरी है।उन्होंने अपने पक्ष में उपस्थित जनों से समर्थन देने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील की।
सभा का संचालन कर रहे सीटू के वरीय नेता भागीरथ शर्मा ने कहा कि महागठबंधन का नारा भाजपा हटाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ तथा संविधान बचाओ का नारा है।
मौके पर झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो, झामुमो संगठन सचिव इकबाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष शमशुल हक, झामुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल अग्रवाल, बेरमो प्रखंड सचिव बेलाल हाशमी, गणेश श्रीवास्तव, संतोष महतो, मुकू चौहान, आदि।
मुकेश मुखी, बुलबुल देवी, कुंती देवी, लवली देवी, पूजा मूर्मू, अख्तर अंसारी, जिब्रेल अंसारी, जनवादी महिला समिति बोकारो जिला सचिव व माकपा सदस्य रेणु दास, विजय भोई, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, कमलेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद निजाम अंसारी आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व जारंगडीह भगतसिंह चौक पहुंचने पर झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को उपस्थित समर्थकों ने गाजे-बाजे व फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके समर्थन में नारे लगाएं।
प्रत्याशी महतो ने यहां शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। खास यह कि उक्त कार्यक्रम व् सभा में इंडिया गठबंधन समर्थित एक भी कांग्रेसी का शामिल न होना चर्चा के विषय बन गया है।
![]()













Leave a Reply