Advertisement

शहीद बिनोद यादव की प्रतिमा स्थल के समीप मनाया गया शहादत दिवस

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। वीर शहीद बिनोद यादव की शहादत दिवस 4 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बस पड़ाव के समीप बने उनकी प्रतिमा स्थल में मनाया गया।

इस अवसर पर यादव शक्ति संगठन के बैनर तले भव्य शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित कि गई। जिसमें सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अरबिंद कुमार और सब इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह सहित सीआरपीएफ के दर्जनों जवान उपस्थित होकर शहीद को सलामी दी। साथ हीं उनकी शहादत को नमन कर याद किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि 4 अप्रैल 2014 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में बिनोद यादव की शहादत हुई थी। उस समय तत्कालीन झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि शहीद परिवार को आवास बनाने हेतु जमीन और एक पेट्रोल पम्प आवंटन कराया जाएगा, ताकि शहीद परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। परन्तु वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक शहीद परिवारों को सरकार द्वारा घोषित लाभ नहीं मिल सका है।

उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से वे बोकारो जिला उपायुक्त एवं सरकार से अनुरोध करते है कि शहीद परिवार को आवास बनाने हेतु जमीन और एक पेट्रोल पम्प जल्द से जल्द आवंटन कराया जाए। उन्होंने शहीद परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

बताते चलें कि शहीद बिनोद यादव बोकारो जिला के हद में घरवाटांड़ पंचायत रहिवासी थे, जो 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में सीआरपीएफ बल के रूप में 74वीं बटालियन में शामिल थे। अचानक कैंप पर नक्सली द्वारा हमला में वे शहीद हो गए थे। मौके पर सीआरपीएफ अधिकारियों व् अतिथियों द्वारा शहीद बिनोद यादव के परिजनों को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया तथा उनकी आदम कद बनी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।

यहां विशेष अतिथि के रूप जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, माला कुमारी, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, समाजसेवी कुलदीप प्रजापति, पच्चू यादव, मिथुन चंद्रवंशी, दयाल यादव, दीप चंद यादव, हेमू यादव, राजकुमार यादव, सूरज यादव द्वारा भी संबोधन किया गया। मंच संचालन बिनोद यादव द्वारा किया गया। मौके पर यादव शक्ति सेना संगठन के सभी सदस्य सहित राजेंद्र यादव, भास्कर यादव, रोहित यादव, कैलाश यादव, रवि यादव, लालचंद यादव, प्रदीप यादव, टिंकू, मनोज, अजय, बासुदेव, श्रीकांत, संजय यादव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *