Advertisement

एक दूसरे के प्यार में अंधा शादीशुदा प्रेमी घर से फरार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। शहर हो या सुदूर ग्रामीण क्षेत्र, प्यार न तो सरहद देखता है और न हीं उम्र। इसे सच कर दिखाया है घर से फरार प्यार में अंधे शादीशुदा प्रेमी जोड़ी ने। मामले को लेकर पुलिस की छानबीन जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के रहिवासी शमीम की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। पति का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक शादीशुदा युवक इमरान का उसकी पत्नी के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। जिसका विरोध करते हुए पत्नी को कड़ी हिदायत दी थी। बताया कि बीते 25 मार्च को जब शमीम पड़ोस में हो रही शादी में बारात गया था, इस दौरान पत्नी मौका पाकर प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि घर लौटने पर वह घर में ताला जड़ा पाया। उसे घर में पत्नी नहीं मिली। पता चला कि पत्नी घर में रखे लगभग 70 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा। बहरहाल इस घटना के बाद से गांव और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। रहिवासी पारिवारिक रिश्तों में लगातार आ रही गिरावट को लेकर काफी हैरान हैं।

महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने घटना की पुष्टि की है। थाना प्रभारी के अनुसार पति की लिखित तहरीर के आधार पर गुमशुदगी और चोरी का मामला दर्ज करते हुए मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के जरिए दोनों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी द्वारा जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *