प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड के सभी 23 पंचायत सचिवालयों में 14 जुलाई को ग्राम सभा आयोजित किये गए। इस क्रम में अंगवाली उत्तरी, दक्षिणी, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत सचिवालयों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा में उपस्थित लाभुकों ने टाइड, अनटाइड अंतर्गत पीसीसी, बिल्डिंग, पीएम आवास, बकरी व स्वच्छता, मुर्गी पालन के लिए शेड निर्माण आदि अनेकों योजनाओं को पंजी में पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दर्ज कराए गये। प्रखंड प्रभारी सह पंचायती राज पदाधिकारी (जीपीएस) दामोदर स्वरूप ने बताया कि ग्राम सभा में कई योजनाओं का चयन व अनुमोदन भी किया गया।

यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक उपस्थित रही। यहां अंगवाली दक्षिणी पंचायत के रोजगार सेवक शफीक आलम, मुखिया अनिता सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी, पंसस जीतलाल सोरेन, लोवीश्वर मरांडी, अशोक प्रग्नैत, अंगवाली उत्तरी पंचायत में पंचायत सेवक बरूण ठाकुर, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंसस बोबी देवी, उप मुखिया रियाज अहमद सहित कई आंगनवाड़ी सेविकाएं, बीएलओ, आदि।
महिला ग्रुप की संचालिका, चलकरी उत्तरी पंचायत में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, इंद्रजीत मंडल, चलकरी दक्षिणी पंचायत में पंसस अवनी दास, मुखिया रजनी देवी, दुर्गा सोरेन सहित सभी पंचायत के वार्ड सदस्य सभा में मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply