रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दामोदर बचाओ आंदोलन की एक अहम बैठक 12 अप्रैल को बोकारो जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में बताया गया कि आगामी 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 22 मई को जैव विविधता दिवस के मौके पर जमशेदपुर में विशेष आयोजन होगा। इसके अलावा 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर देव नद दामोदर महोत्सव 2026 बोकारो जिले के 25 स्थानों पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आगामी 14 से 21 अप्रैल तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें आंदोलन के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और स्वच्छ बोकारो, स्वस्थ जैनामोड़ का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
बैठक में संजय कुमार सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply