Advertisement

नगर परिषद में एक दर्जन सीट चिन्हित कर चुनाव लड़ेगी माले-सुरेन्द्र

मो. एजाज़ को हॉस्पिटल चौक शाखा का सचिव चुना गया

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनभर जीताऊ सीट चिन्हित कर भाकपा माले उम्मीदवार उतारेगी।

नप क्षेत्र गठन से लेकर इसका विकास के लिए हमेशा भाकपा माले (Bhakpa male) संघर्षरत रही है। किसी और संगठन के पास (To other organization) इसे लेकर कभी कोई गंभीरता नहीं रहा है।

वहीं भाकपा माले नप का गठन, बाजार क्षेत्र में नाला, सड़क, पोल पर स्ट्रीट लाईट, सड़क की सफाई, सरकारी जमीन पर से दबंगों को बेदखल करने को लड़ती रही है। माले में सक्षम उम्मीदवार भी है। अत: चुनाव के माध्यम से भी क्षेत्र में विकास और बदलाव को लेकर भाकपा माले सक्रिय रूप से चुनाव लड़ेगी।

उक्त बातें भाकपा माले के हॉस्पिटल (Hospital) चौक ताजपुर शाखा सम्मेलन को कालेज रोड ताजपुर में संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव कॉमरेड सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उक्त आशय के निर्णय की घोषणा की।

बतौर पर्यवेक्षक भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ताजपुर में संगठन को मजबूत कर शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा से लेकर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारने को लेकर संघर्ष तेज करेगी। मौके पर मो. सदीक, आदि।

मो. मुजफ्फर, अर्जुन कुमार, मो. शकील, मो. कलीम, मो. असगर कमाल बबलू, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, श्यामचंद्र दास आदि ने भी संम्मेलन को संबोधित किया। अंत में सर्वसम्मति से मो. एजाज को ताजपुर हास्पिटल चौक शाखा सचिव चुना गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *