Advertisement

शॉर्ट सर्किट से एपीपी के मकान में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में कार्यरत सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) नवीन कुमार मिश्रा के पेटरवार थाना के समीप स्थित निवास में 11 जून की सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। घटना सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है।

इस बारे में एपीपी मिश्रा ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान मकान के ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने नीचे रखी लकड़ियों एवं अन्य सामानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर घर के समीप खड़ी उनकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक-JH09BF/7255 भी क्षतिग्रस्त गया। कहा कि गाड़ी के आगे का भाग जल गया है।

बताया कि लगने की घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों एवं आसपास के रहिवासियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। रहिवासियों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया कि इस घटना में घर के सामानों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *