Advertisement

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में 11 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने राज्य में संगठन विस्तार करते हुए झारखंड के 11 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।

राज ने झारखंड की राजधानी रांची के लिए संजय कुमार सिंह, रामगढ़ जिला के लिए राजकुमार रवानी, हजारीबाग जिला के लिए मनु पासवान, गिरिडीह जिला के लिए विनीत कुमार, बोकारो जिला के लिए राजकुमार सिंह, धनबाद जिला के लिए दिनानाथ ठाकुर, आदि।

जामताड़ा जिला के लिए आलता देवी, दुमका जिला के लिए मुनीलाल ताप्ती, साहिबगंज जिला के लिए बटेश्वर पासवान, पाकुड़ जिला के लिए रंजीत कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सभी जिलाध्यक्षों को एक माह के अंदर जिला, प्रखंड एवं नगर समिति का गठन करने का निर्देश दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *