नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर जल-जमाव की जांच कर कार्रवाई की मांग
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र में जलनिकासी हेतु नाला- सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च के बाबजूद 11 जून की सुबह हल्की वर्षा में जलप्लावित हो गया। जिससे राहगीरों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हल्की बारिश से हीं समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र की सड़कों खासकर विवेक-विहार, काशीपुर, आदर्शनगर, सरोजनी गली, बारह पत्थर, आजादनगर आदि मुहल्ले में जल जमाव सा नजारा उत्पन्न हो गया।
भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नाला निर्माण, सड़क निर्माण, नाला मरम्मती, सफाई, कूड़ा उठाव, छिड़काव आदि पर करोड़ों-करोड़ रूपये बेअर्थ खर्च किये जाने की जांच कर दोषी ठेकेदार, जेई आदि पर कारवाई की मांग की है।
![]()













Leave a Reply