Advertisement

एमआईटी में आयोजित लीचीपुरम थीम पर आधारित फेस्ट का समापन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। उत्तर बिहार के प्रमुख शहर मुजफ्फरपुर के एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट का समापन 9 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह तथा गरिमामय वातावरण में संपन्न हो गया।

इस अवसर पर लीचीपुरम आर्ट थीम को सफल बनाने में उनके विशेष योगदान के लिए लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के संस्थापक सह पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता, पत्रकार-कलाकार गोपाल फलक तथा एनबीआई के संस्थापक आनंद कुमार को सम्मानित किया गया।

आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से लीचीपुरम मुजफ्फरपुर की सांस्कृतिक पहचान, कला और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को प्रेरित किया। मौके पर एमआईटी मुजफ्फरपुर के व्याख्याता, छात्र-छात्रा सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *