Advertisement

लीला जानकी पब्लिक स्कूल छात्र छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में लहराया परचम

विद्यालय के आशीष रंजन ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर बने टॉपर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार की कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम बीते 15 अप्रैल को शत-प्रतिशत लाकर अपार गर्व और खुशी का माहौल पूरे स्कूल में रहा।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ एक बार फिर लीला जानकी पब्लिक स्कूल शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ परंपरा को कायम रखा, जो विद्यालय के अनुशासन और शिक्षकों का मेहनत दर्शाता है। वहीं लीला जानकी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं विद्यालय के आशीष रंजन 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में कीर्तिमान स्थापित किया। जबकि शिवानी कुमारी 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान एवं दीया कुमारी 94 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावे विद्यालय के कई अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें स्वाति कुमारी 93.6 प्रतिशत, आलोक शर्मा 93.2 प्रतिशत, अनुष्का रानी 92.6 प्रतिशत, नैना कुमारी 92.4 प्रतिशत, कृतिका कुमारी 92.4 प्रतिशत, सिद्धश्री 91.6 प्रतिशत, यश कुमार नायक 91 प्रतिशत, रोशन कुमार महतो 90.8 प्रतिशत, हनी कुमारी 90.6 प्रतिशत, नयन 90.2 प्रतिशत, नयन प्रिया 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं 80 से 90 प्रतिशत अंक लाने वाले में 36 छात्र आए हैं।

पेटरवार के सुदूरवर्ती इलाके में स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने स्कूल ही नहीं क्षेत्रों का भी नाम रोशन किया है। स्कूल के सहयोग एवं शिक्षकों की मेहनत और बच्चों का लगन का यह परिणाम है। वहीं छात्र-छात्राओं ने बताया कि अपने माता पिता व गुरुजनों का सहयोग से ही यह परिणाम आया है।

स्कूल के निदेशक नीरज सिन्हा ने बताया कि इस स्कूल से बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए कुल 126 छात्र तथा 111 छात्राएं जिसमें स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने छात्रों का प्रयास और उनके अभिभावकों का अपने बच्चों के प्रति योगदान एवं प्रयास को भी सराहा। स्कूल के निर्देशक, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण सभी छात्र व छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल परिवार में खुशी का हर्ष है।

प्रहरी संवाददाता कसमार के अनुसार सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में कसमार प्रखंड के छात्र पार्थ प्रसन ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रखंड के हद में खैराचातर रहिवासी एवं कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी तथा समाजसेवी लोकेश डे के पुत्र पार्थ प्रसन डे ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा में सफलता हासिल की। पार्थ ने इंग्लिश कम्युनिकेटिव में 94 प्रतिशत, हिंदी कोर्स ए में 96 प्रतिशत, मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड में 83 प्रतिशत, साइंस में 93 प्रतिशत, सोशल साइंस में 95 प्रतिशत एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *