रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वेलनेस बोकारो की ओर से जोए वेलनेस सपोर्ट सिस्टम का भव्य सम्मान समारोह 15 जून को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े विभिन्न लीडर्स एवं अचीवर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सदस्य, सहयोगी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोए वेलनेस सपोर्ट सिस्टम के नेशनल प्रमोटर जमील भारती ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली, अनियमित खान-पान और बढ़ते तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में आयुर्वेद आधारित उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्रकृति आधारित जीवनशैली को बढ़ावा देता है और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

भारती ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। यदि हम अपने दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक उत्पादों और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं तो अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। जोए वेलनेस का उद्देश्य आमजनों तक बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाना है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ लीडर नदलाल महतो ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि सभी साथियों को आगे बढ़ने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रेरणा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर आमजनों को स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है।
सेमिनार में आयुर्वेद उत्पादों के उपयोग, उनके लाभ तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित लीडर्स एवं अचीवर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
![]()













Leave a Reply