Advertisement

अराजू में रामचरित्र मानस महायज्ञ का समापन, पूर्णाहुति में लक्ष्मण कुमार नायक शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव अराजू में आयोजित श्रीश्री 108 रामचरित्र मानस नवपराहन महायज्ञ का समापन 11 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के बीच संपन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार महायज्ञ के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी।

इस अवसर पर बोकारो जिला बीस सूत्री पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने यज्ञ भगवान को नमन कर आशीर्वाद लिया तथा मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु श्रीराम से पूरे क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मौके पर बीस सूत्री पूर्व उपाध्यक्ष नायक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आमजनों को एकता एवं भाईचारे के सूत्र में बांधते हैं। कहा कि रामचरित्र मानस हमें मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में शांति और सद्भावना बनी रहती है। महायज्ञ के सफल आयोजन में ग्रामीणों एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *