Advertisement

राज्य में लॉ एंड ऑर्डर बद से बदतर-आदित्य साहू

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार से प्रदेश की जनता नाखुश हैं। सरकार राज्य की जनता को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, शुद्ध पेयजल, बिजली, सड़क, मूलभूत सुविधाएं आदि देने में सक्षम साबित नहीं हो रही है। इस तरह से राज्य चलाने से बेहतर है कि झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन इस्तीफा दे दे।

यह बातें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची से गिरिडीह-मधुबन जाने क्रम में 5 जुलाई को बोकारो जिला के हद में फुसरो में कही। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई हुई है।

फुसरो में बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में सांसद साहू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, वरीय नेता रामकिंकर पांडेय, फुसरो नगर महामंत्री दिनेश सिंह, मंत्री टुनटुन तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह सहित सूरज लाल नायक, दिनेश यादव, आदि।

अशोक सिंह, दीपक गिरी, कमलेश महतो, उमेश गिरी, महेंद्र सिंह, मदन खुराना, मनोज कुमार, वार्ड पार्षद भरत वर्मा व दिनेश रवि, रोहित मित्तल, लाल मोहन महतो, जितेंद्र सिंह, गुरुवारी देवी, नीपू मुस्कान, उमेश गिरि आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *