बैदकारो में मनायी गयी राज्य के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो की दूसरी पुण्यतिथि
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड राज्य के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो की दूसरी पुण्यतिथि 5 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में बैदकारो स्थित पूर्व मंत्री आवास में मनायी गयी। राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई नेता, श्रमिक प्रतिनिधि तथा अन्य श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों ने दिवंगत महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर गिरिडीह के पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि स्व. लालचंद महतो संघर्ष के दम पर डुमरी से तीन बार विधायक बने। उनके जैसे नेताओं की कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि मुखरता उनकी पहचान थी और बिना लालच के मंत्री पद को छोड़ दिया था।
पूर्व सांसद सूरज मंडल ने कहा कि स्व. महतो की लगनशीलता से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। सीसीएल बीएंडके एरिया के जीएम संजय कुमार झा ने कहा कि वे मजदूरों और विस्थापितों की आवाज थे। मौके पर कलाकारों ने कई भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किये। स्वागत संबोधन स्व महतो के अनुज व एचएमकेयू के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन वतन महतो ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, श्रमिक नेता सुजीत कुमार घोष, सुबोध सिंह पवार, वीरेंद्र सिंह, ललन सिंह, चेतलाल महतो, बन्नू महतो, टिकैत महतो, रामेश्वर महतो, आफताब आलम खान, दिनेश पांडेय, मौलाना मोबिन रिजवी, सूरज महतो, कैलाश ठाकुर, किशोर कुमार, राकेश वर्मा, सत्य नारायण डे, अहमद हुसैन, विश्वनाथ रजवार, धनेश्वर महतो, गोवर्धन महतो, इम्तियाज खान, विश्वनाथ रजवार, शिव प्रकाश पांडेय, शमशुल हक, मुबारक अंसारी, उमेश सिंह, विजय साव, टिंकू महतो सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply