खाद्य पदार्थो का लाभकारी मूल्य की गारंटी को लेकर तेज होगा आंदोलन-विशेश्वर
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। नोटबंदी, कोरोना, वर्षा से परेशान अन्नदाता को नि: शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज, दवा, कृषि यंत्र देने, कृषि लोन माफ करने, जोत के खेत से जल निकासी करने, धान खरीद एवं एमएसपी (MSP) की गारंटी करने, नकली खाद, बीज, दवा बिक्री पर रोक लगाने आदि को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा तेज करेगी आंदोलन।
इसे लेकर 10 जनवरी को समस्तीपुर शहर (Samastipur City) के मालगोदाम चौक स्थित माले जिला कार्यालय में किसान महासभा के जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर यादव ने उक्त बातें कही।
इस अवसर पर किसान आंदोलन तेज करने को लेकर महासभा द्वारा पुरानी कमिटी (Old Committee by mahasabha) को सर्वसम्मति से भंग कर नया 15 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें ललन कुमार को जिला संयोजक चुना गया।

जबकि लक्ष्मी सिंह, शंकर प्रसाद यादव, रामा शंकर सक्सेना, विजय कुमार आजाद, रवींद्र सिंह, सुनील कुमार राय, राम शंकर सिंह, टंकी यादव, अमलेंदू राय, चंदेश्वर सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, महेश कुमार सदस्य चुने गये।
वहीं महावीर पोद्दार एवं दिनेश कुमार जिला सह संयोजक चुने गये। मौके पर बतौर पर्यवेक्षक महासभा के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर यादव एवं बतौर अतिथि भाकपा माले समस्तीपुर जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार मौजूद थे।
मौके पर उपस्थित (Present) किसान नेताओं को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष विशेश्वर यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी कार्रवाई कर रही है। मोदी सरकार खेती को अडानी- अंबानी के हवाले करने की नीति पर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य की नीतीश सरकार (Nitish Government) वर्ष 2006 में बाजार समिति को समाप्त कर किसानों की रही- सही कमर भी तोड़ दी है। ऐसी स्थिति में दिल्ली किसान आंदोलन को मिली जीत से प्रेरणा लेकर हासिये के किसानों को संगठित कर किसान आंदोलन तेज करने की ओर किसान महासभा को बढ़ना चाहिए।
बैठक में किसानों के बीच बैठक कर सदस्यता अभियान चलाने, आगामी 17 जनवरी को जिलाधिकारी से प्रतिनिधिमंडल के मिलने, दाखिल-खारिज, मालगुजारी रसीद, एलपीसी, धान खरीद, पशु शेड,आदि।
कृषि अनुदान आदि में घूसखोरी के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी।
![]()












Leave a Reply