Advertisement

राकोमसं सीसीएल सचिव के साथ महाप्रबंधक द्वारा श्रमिक कॉलोनी निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राकोमसं) के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह की शिकायत पर 10 नवंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह के आवासीय कॉलोनी का कथारा महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक संजय कुमार ने असैनिक विभाग के अधिकारियों को श्रमिक कॉलोनीयों में कार्यों की समुचित देखरेख के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने जारंगडीह के आवासीय कॉलोनी अपर बांग्ला, माइनस क्वार्टर, आजाद नगर का दौरा किया। साथ ही साथ नर्मदेश्वर मंदिर अपर बांग्ला एवं शिव मंदिर 16 नंबर कॉलोनी भी गए, जहां स्थानीय रहिवासियों की मांग पर 16 नंबर शिव मंदिर का चार दिवारी करने एवं अपर बांग्ला नर्मदेश्वर मंदिर की मरम्मत करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

मौके पर उपस्थित राकोमसं सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने सभी कॉलोनी की स्थिति से महाप्रबंधक को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने अपर बांग्ला कॉलोनी, माइनस क्वार्टर कॉलोनी तथा जारंगडीह बाजार से अस्पताल तक जर्जर हो चुके सड़क को बनाने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि आवासीय कॉलोनी की स्थिति देख कर महाप्रबंधक काफी नाराज हुए एवं उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अविलंब सारे कॉलोनीयों की साफ सफाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण में महाप्रबंधक संजय कुमार के अलावा क्षेत्राधिकारी असैनिक संजय सिंह, महाप्रबंधक के तकनिकी सचिव राहुल कुमार सिंह, प्रबंधक असैनिक मोहम्मद फिरदौस, यूनियन प्रतिनिधि वरुण कुमार सिंह, वकील अंसारी, अशोक ओझा, किशुन मंडल, कार्यालय कर्मी ब्रजेश सिंह, जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति सुदेश भुइयां, रहिवासी सुजीत सिंह, राजेंद्र चौबे, अनिल सिंह, उमा सिंह, मनोज सिंह, कृष्णा हरि, अर्जुन यादव, बालकृष्ण पांडेय, श्याम बहादुर सिंह, डी पी सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, रिंटू सिंह, हरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, कुंजेश्वर मंडल, अविनाश सिंह, छोटू मिश्रा, मुकेश सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *