Advertisement

बेस वर्कशॉप में आरसीएमयू द्वारा श्रमिक जागरूकता अभियान

अनुप बाबू के नेतृत्व में मजदूरों का भविष्य उज्जवल-अजय

श्रमिकों का विश्वास ही संगठन की शक्ति-राजेश शर्मा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में सीसीएल के तीनों क्षेत्र में दर्जनों श्रमिक संगठन संचालित है। लेकिन मजदूरों का सबसे ज्यादा विश्वास और भरोसा आरसीएमयू यूनियन के ऊपर है। परिणाम स्वरूप पूरे सीसीएल में और कथारा क्षेत्र में आरसीएमयू सबसे बड़ा श्रमिक संगठन के रूप में सामने है।

बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी बेस वर्कशॉप में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) द्वारा 11 सितंबर को आयोजित श्रमिक जागरूक अभियान के तहत यूनियन से प्रभावित होकर दर्जनों श्रमिकों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि यूनियन मजदूरों के सुख दु:ख में शामिल होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करता रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप मजदूरों के बीच यूनियन की लोकप्रियता है। कहा कि मजदूर इससे प्रभावित होकर यूनियन के साथ जुड़ने का कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोयला श्रमिक इस बात को भली भांति जानते हैं कि श्रमिकों का विश्वास बेरमो विधायक व् यूनियन अध्यक्ष अनुप बाबू के नेतृत्व में सुरक्षित है। जल्द ही श्रमिकों के समस्याओं के निराकरण को लेकर मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंपने का कार्य किया जाएगा।

उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि मजदूरों का विश्वास ही संगठन की शक्ति है। मजदूरों के इस विश्वास को बनाए रखना संगठन के पदाधिकारी का कर्तव्य है, जिसका निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ होता है।

इस अवसर पर मोहम्मद जुल्फिकार, होरिल महतो, पिंटू कुमार, मोहम्मद फनाउल्लाह, गौरव कुमार सिंह, मनोज कुमार ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर महमूद अंसारी, देवाशीष आस, कमल कांत सिंह, सुरेश ठाकुर, अरुण सिंह, संतोष सिन्हा, विजय नायक, सुजीत मिश्रा, प्रमोद यादव, पंचायत सचिव राजू वर्मा, पिंटू राय, पंचराम सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *