Advertisement

जनजातीय गौरव दिवस नृत्य प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर केवि बोकारो थर्मल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्राचार्य डॉ डे ने 17 नवंबर को बताया कि विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रभात कुमार तथा नृत्य प्रशिक्षक सुनील रविदास के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता हेतु शानदार प्रस्तुति तैयार की थी। उनकी मेहनत और निर्देशन का ही परिणाम है कि विद्यालय को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 17 नवंबर को उन्हें प्रातःकालीन सभा में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्राचार्य डॉ डे ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे इन बच्चों की मेहनत और समर्पण से सीख लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *