आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बनाए ऐतिहासिक-बैजनाथ
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के ढ़ोरी बस्ती स्थित बालु बैंकर विवाह मंडप में 16 सितंबर को आगामी 20 सितंबर को चंद्रपुरा मे होने वाले रेल टेका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी कुड़मी समाज बेरमो प्रखंड के बैजनाथ महतो ने की।
आयोजित बैठक में कुड़मी समाज के नारों और जोश से पुरा वातावरण गूंज उठा। समाज के भाषा, संस्कृति और सभ्यता के गहन जानकार दिपक पुंरिआर विशेष रूप से पहुंचे और समाज के हक़-अधिकार पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बड़ी संख्या में बेरमो क्षेत्र के कुड़मि रहिवासी शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कुड़मि समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करना अब वक्त की मांग है। इसके लिए हर स्तर पर आंदोलन को धार देने की जरूरत है। सभा से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि आगामी 20 सितंबर को चन्द्रपुरा रेलवे स्टेशन पर होने वाला रेल टेका आंदोलन निर्णायक साबित होगा। सभी वक्ताओं ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जाए। साथ ही समाज में अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा को बचाने और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व शिक्षक दुर्गाचरण महतो, डोमन महतो, निवर्तमान पार्षद सूरज देवी, हरिचन्द्र हेमरियार (जरीडीह), मोहन महतो (बोकारो थर्मल), प्रकाश महतो (बैदकारो), सुनील कुमार महतो (छपरडीह), घनश्याम महतो मास्टर, संजय महतो, जुगल महतो, प्रदीप महतो, प्रकाश महतो, चिन्तामणि महतो, विशाल महतो, मेहलाल महतो, मित्रजीत महतो, महेश महतो, नकुल महतो, मोहन महतो, प्रेमचंद महतो, बसन्त महतो, प्रीतम महतो, परशुराम महतो, दिगम्बर महतो, रमेश कुमार महतो, हिरामन महतो, भगीरथ महतो, नीलकंठ महतो, संतोष महतो, सोहन महतो, पिन्टू कुमार महतो, विवेक कुमार महतो, पार्वती देवी, कौशल्या देवी, कुवारी देवी, उषा देवी, शकुंतला देवी, सुमित्रा देवी, तारा देवी, हुलासी देवी, उगनी देवी, लखिया देवी, मोहनी देवी, कारी देवी, बसन्ती देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply