सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा गोलीकांड के शहीदों की 45वीं बरसी पर बीते 8 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में राज्य के मंत्री सहित दर्जनों राजनेता, जनप्रतिनिधि व् आमजनों ने शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया।
ज्ञात हो कि, 8 सितंबर 1980 को हुए इस हृदयविदारक गोलीकांड में आंदोलनकारी कई मज़दूर शहीद हुए थे। इतिहास साक्षी है कि इस गोलीकांड के बाद सबसे पहले सुबह 9 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान पार्टी के नेता कृष्णा मरांडी ने किया था।अफरा-तफरी और दहशत के माहौल में भी उन्होंने शहीदों के पार्थिव शरीर के समक्ष नमन कर मजदूर एकता का संदेश दिया था। आज शहादत दिवस पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनकी लड़ाई ने मज़दूर आंदोलन को नई दिशा दी और अधिकारों की लड़ाई को और मज़बूत किया है।
![]()













Leave a Reply