Advertisement

राजभाषा के तहत ऑफिसर्स क्लब करगली में कवि सम्मेलन का आयोजन

स्त्री व पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं‌-जीएम

नारी के बिना प़रुष का जीवन अधूरा है-श्वेता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राजभाषा के तहत बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब करगली में 20 सितंबर को कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्धाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार ने किया। इस अवसर पर जीएम ने हल्के फुल्के अंदाज के साथ युवावस्था के प्रेम को अभिव्यक्ति देने वाली कविता सुनाई। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कवियित्रीयों की रचनाओं के माध्यम से राजभाषा हिंदी को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि अपने अंदर की कला को जिंदा रखना सबसे बड़ी काम है। हम कोयला के साथ कवि भी प्रस्तुत कर रहे हैं। कहा कि कोई भी समाज या राष्ट्र महिलाओं की उन्नति एवं प्रगति के बिना समृद्ध तथा विकसित नहीं हो सकता।

महिला समिति की अध्यक्षा श्वेता कुमारी ने‌ कहा कि एक महिला के विकास के लिए पति का सहयोग जरूरी है। कहा कि नारी के बिना प़रुष का जीवन अधूरा है। ‌उन्होंने हिंदी के विकास पर आधारित कविताओं तथा गीतों के साथ ही हंसी मजाक और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर काव्य पाठ करते हुए श्रोताओं को बांथे रखा।

क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक (एएफएम) जी. चौबे ने कहा कि नारी वह शक्ति है जो पुरुष जीवन में प्रेरणा स्रोत का काम करती है। बिना नारी की भूमिका के न समाज का विकास संभव है और न ही कोई परिवार व देश दुनिया आगे बढ़ सकता है। कुशल मंच संचालन के साथ नोडल ऑफिसर प्रेक्षा मिश्रा‌ कहा कि महिलाओं का समाज निर्माण में विशेष योगदान होता है, इसी तथ्य को केंद्र में रखते हुए राजभाषा उत्थान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सह क्षेत्रीय प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, अमलाधिकारी असैनिक सतीश कुमार सिन्हा सहित पुष्पांजलि तिवारी, माधुरी सिंह, प्रितिमा सिंहा, मनोरमा देवी, ज्योति तिवारी, कुमारी स्वाति सिंहा के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय कवि एवं महिला कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *