Advertisement

कौटिल्य महापरिवार द्वारा भाजपा नेता को दी गई श्रद्धांजलि

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार बेरमो के द्वारा 10 जुलाई को झारखंड क्रिकेट एसोशिएशन (Jharkhand Cricket Association) के सदस्य सह भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा के निधन पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो के ढोरी स्थित कौटिल्य सेवा स्थल शेड परिसर मे शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन सचिव राम नरेश द्विवेदी तथा संचालन राम किंकर पांडेय ने किया।

श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर महापरिवार के बोकारो जिलाध्यक्ष संतन मिश्र, बेरमो के अध्यक्ष अजय झा तथा सचिव बृजबिहारी पांडेय ने कहा कि दिवंगत प्रकाश मिश्रा मृदुभाषी और व्यवहार कुशल होने के साथ साथ एक अच्छे समाज सेवी भी थे।

उनकी कमी कौटिल्य परिवार को हमेशा खलेगी। इस अवसर पर अशोक मिश्रा, बसंत पाठक, कृष्ण चांडक, विकाश सिंह, धीरज पांडेय, शम्भू दुबे, विपिन झा, रवि पांडेय, झब्बू तिवारी, दिनेश सिंह, अशोक पाठक, संतोष मिश्रा, विकास पांडेय, अंगद सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *