एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार बेरमो का 9वां स्थापना दिवस कोरोना नियमों का पालन करते हुए बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अंबेडकर कॉलोनी (Ambedkar colony) स्थित विवाह मंडप में अजय कुमार झा की अध्यक्षता एवं रविंद्र कुमार मिश्रा (महामंत्री) द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया।
इस अवसर पर महामंत्री रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि कोरोना (Corona) के कारण इस वर्ष स्थापना दिवस (Foundation Day) में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा नहीं निकाला गया, किंतु जल्द ही कोरोना समाप्त होने के उपरांत एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में ब्राह्मणों का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है। इसलिए सभी को शिक्षा को बढ़ावा मिले। इसमें अधिक से अधिक सहयोग एवं कार्य करने की आवश्यकता है।
तभी परिवार और समाज का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति ऐसी है कि शिक्षा ही समाप्त होती जा रही है। यह एक गंभीर विषय है। इसे प्रत्येक लोगों को गंभीरता से लेनी चाहिए।
मौके पर श्रीकांत मिश्रा (Shrikant mishra) को पुष्पगुच्छ देकर कौटिल्य महापरिवार की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से (पूर्व सचिव) धीरज कुमार पांडेय, मुकेश मिश्रा, जय प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र तिवारी, अनिल चंद्र झा, बसंत पाठक, शंभू दुबे, विपिन झा, अशोक मिश्रा, विनीत तिवारी, रवि पांडेय आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply