एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोल इंडिया तथा सीसीएल मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कोयला उत्पादन का श्रोत बन रहा है। उक्त बातें बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के नये महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने 9 अप्रैल की देर संध्या अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से विशेष भेंट में कही।
महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि कोल इंडिया तथा सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा चालू वित्तीय वर्ष -2026-27 में कथारा क्षेत्र का कोयला उत्पादन लक्ष्य 33 लाख टन निर्धारित किया गया है, जिसे हर हाल में पुरा किया जायेगा। जिसमें कथारा कोलियरी को 12 लाख टन, स्वांग गोबिंदपुर फेज टू को 11 लाख टन तथा जारंगडीह परियोजना को 10 लाख टन शामिल है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कथारा क्षेत्र द्वारा 27 लाख दस हजार टन कोयला उत्पादन किया गया है।
महाप्रबंधक ने कहा कि कथारा क्षेत्र में 3420 मेन पावर है, जिससे विभागीय उत्पादन कार्य में बेहतर सहयोग मिलने की संभावना है। कहा कि क्षेत्र का नया पिपराडीह खदान खुलने से क्षेत्र द्वारा प्राप्त लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि कथारा क्षेत्र को दो नया कोल वाशरी कथारा तथा स्वांग में खुलने के बाद से क्षेत्र को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आउटसोर्सिंग की अपेक्षा विभागीय स्तर पर उत्पादन पर ज्यादा जोर दिया जायेगा।
कोयला स्टॉक में लगी आग के बावत महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर आग पर पुरी तरह काबू पा लिया जायेगा। साथ हीं उन्होंने झिड़की मार्ग पर ओबी में लगी आग से निकलनेवाले जहरीली गैस की जांच कर इसे रोकने की बात कही। साथ हीं कहा कि क्षेत्र को बेहतर बनाने तथा घाटे से लाभ में ले जाने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
![]()













Leave a Reply