गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। फिल्म शोले में विरु बसंती के लिए पानी टंकी पर चढ़ा था, लेकिन आज की बसंती हीं अपने विरु के लिए 33 केवीए हाई टेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गयी। यह हम नहीं बल्कि तस्वीर खुद बयां कर रही है।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला के हद में महनार स्टेशन रोड स्थित झुड़किया इलाके में बीते 6 अप्रैल के अपराहन उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गयी। बताया जाता है कि यह खंभा बाढ़ स्थित एनटीपीसी से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली हाईटेंशन लाइन से जुड़ा है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के रहिवासियों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। रहिवासी युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने में जुटे रहे, वहीं स्थिति को लेकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना स्थानीय रहिवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग को सूचना दे दी।
सूचना मिलने पर महनार के अनुमंडल पदाधिकारी तथा स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टावर पर चढ़ी कलयुगी प्रेमिका को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करने लगी। युवती के परिवार वालों से उसका मोबाइल नंबर लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ज्योति के मोबाइल से बात करने लगे, तब युवती ने बताया कि जब तक उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ नहीं होगी, वह टावर से नहीं उतरेगी। युवती अपने जिद पर अड़ी रही।
इस दौरान टॉवर के आसपास नीचे हजारों की भीड़ लग गयी।आसपास नहर-पोखर और पानी से भरे गड्ढे, ऊपर से ढलती शाम और बढ़ता अंधेरा, किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए एसडीओ ने फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस बल को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। वैशाली जिला पूरा प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गया। घटनास्थल पर भीड़ बेकाबू हो रही थी।
लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जीद पर अड़ी रही और इसी क्रम में संध्या हो गया। उसके बाद प्रशासन ने रोशनी की व्यवस्था की और अनुमंडल पदाधिकारी ने लड़की के प्रेमी को खोज कर लाने का जिम्मा स्थानीय प्रशासन को दिया और पुलिस उसके प्रेमी को खोज कर वहां लेकर पहुंची। प्रेमिका के संबंधियों और प्रेमी द्वारा उससे शादी के लिए तैयार होने पर प्रेमिका बिजली टॉवर से नीच उतरी।
इस कलयुगी प्रेमी और प्रेमिका के कारनामे की चर्चा दूसरे दिन 7 अप्रैल के दिनभर वैशाली जिले में छाई रही।
![]()













Leave a Reply