Advertisement

अमलो साइडिंग मे कोयले के अवैध भंडारण के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अमलो रेलवे साइडिंग के इंजन साइड से 13 अप्रैल को अवैध कोयले के भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी (एएसओ) सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे उक्त छापेमारी की गयी। छापेमारी मे 78.920 टन कच्चा एवं पौड़ा कोयला जब्त किया गया। जिसे साइडिंग मैनेजर द्वारा उपलब्ध हाईवा मे जेसीबी द्वारा अवैध कोयला को काँटा कराके अमलो रेलवे साइडिंग के क्रेशर मे अनलोडिंग किया गया।

छापेमारी मे बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह एवं सहयोगी पुलिस बल सहित सीआईएसएफ से बी कंपनी इंचार्ज एच. के. सिंह, के. बी. रखा, जी. सुरेश, राकेश कुमार, मुकेश शर्मा, पूजा कुमारी, क्राइम से एस. के. खरवार, सीसीएल ढ़ोरी एरिया सुरक्षा इंचार्ज शिलचंद, अमलो साइडिंग इंचार्ज शंकर, अनाम वारिश, कृपाल सिंह, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, गब्बर सिंह, रोहित बाउरी, सुरेश कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *