प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के टोला हरलोडीह में 16 फ़रवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान चलाया गया। झामुमो बोकारो जिला संयोजक मंडली के सदस्य अशोक कुमार मुर्मू के अगुवाई में सदस्यता अभियान चलाया गया।
बताया जाता है कि सदस्यता अभियान मे उक्त पंचायत के सैकड़ों रहिवासियों ने झामुमो संस्थापक दिशाेम गुरु शिबू सोरेन, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व् गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान रहिवासियों मे पार्टी की सदस्यता लेने के लिए काफी उत्साह दिख रहा था।
मौके पर झामुमो पेटरवार प्रखंड संयोजक सदस्य ललन कुमार सोनी, बुधन हांसदा, काशीनाथ सोरेन, रमेश सोरेन, लेलो देवी, अंसावती देवी, सुकुरमनी देवी, लीला देवी, बिनोद नायक सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply