एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय से सटे चास नगर क्षेत्र में 13 फरवरी को झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर चास नगर स्थित धर्मशाला चौक वार्ड संख्या 20 में झामुमो नयी कमिटी का गठन किया गया।
इस अवसर पर बोकारो महानगर संयोजक प्रमुख मंटू यादव ने कहा कि झारखंड सरकार और झामुमो सुप्रीमों शिबू सोरेन एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व् मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार बोकारो महानगर चास नगर में नए सिरे से कमेटी बनाते हुए पार्टी का सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। यादव ने कहा कि हेमंत सरकार के लोकप्रियता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बोकारो में प्रतिदिन सैकड़ो महिला पुरुष झामुमो का दामन थाम रहे है और पार्टी का सदस्यता ग्रहण बन रहे हैं।
झामुमो चास नगर संयोजक प्रमुख संजय केजरीवाल ने कहा कि बोकारो शहरी क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा का लगातार जनाधार बढ़ रहा है। चास नगर निकाय चुनाव में पार्टी का दबदबा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में पार्टी के कार्यकर्ता का जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे नगर क्षेत्र में घर-घर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 20 के कमिटी में अध्यक्ष मगाराम डे, उपाध्यक्ष रोहित केजरीवाल, बैद्यनाथ पाल, सचिव तारा कुमारी दास, कोषाध्यक्ष सपन बाउरी, उप कोषाध्यक्ष बबलू पाल, संगठन सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक सदस्य महानगर प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, राकेश सिन्हा, बम पांडेय, प्रदीप कुमार शर्मा, सुमन बर्मा, रोहित केजरीवाल, सुखबिंदर सिंह, दुर्गा दत्ता, मगाराम डे, पिंटू पासवान, धर्मवीर गुप्ता, कुंदन यादव, अभिषेक पांडेय, पंकज सिंह, राकेश सिंघानिया, रूपेश नायक, प्रकाश शर्मा, सानिया बेगम, रागिनी देवी इत्यादि दर्ज़नो झामुमो सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply