भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद अल्बर्ट एक्का चौक रांची।
गैस की कालाबाजारी से खाने पीने की वस्तुओं में डेढ़ गुना की बढ़ोत्तरी
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) प्रदेश कार्यालय में 17 मार्च को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, झारखंड राज्य किसान सभा के संयोजक भंते जैनेंद्र तथागत, राज्य परिषद सदस्य इसाक अंसारी, एआईएसएफ के प्रदेश संयोजक विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष एहतेशाम प्रवीण उपस्थित थे।
प्रेस वार्ता में भाकपा नेताओं ने कहा कि दुनिया की कई देशों में युद्ध छिड़ा हुआ है। बीते 15 दिनों में देश के गैस, पेट्रोलियम समाप्त नहीं हुआ बल्कि कालाबाजारी करने वाले गैस की क्राइसिस बताकर चार से ₹5000 में प्रति सिलेंडर बेच रहे हैं। जिससे बाजार में संतुलन खराब हो रहा है। माफियाओं द्वारा आमजनों में घरेलू गैस या कमर्शियल गैस दोनों का कालाबाजारी कर महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है।
कहा गया कि गैस की कालाबाजारी के बीच राज्य प्रशासन कार्रवाई के बजाय मौन बैठी है। सबसे ज्यादा असर हॉस्टल एवं स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों पर हो रहा है। साथ हीं रोज बाजार के छोटे-छोटे होटलों में खाकर जिंदा रहने वाले गरीब-गुरबो पर महंगाई का बोझ पड़ रहा है। कहा गया कि राजधानी रांची के चौक चौराहो के छोटे बड़े होटलों में ₹10 की चाय 15 से 20 रुपये में बेचा जा रहा है।
₹10 की रोटी ₹20 में बेचा जा रहा है। ₹50 की सब्जी ₹100 में बेचा जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि किस तरह से गैस की कालाबाजारी हो रही है। राज्य की सरकार एवं राज्य की प्रशासन इसे रोकने में विफल रही है। नेताओं ने प्रेस वार्ता में उपरोक्त सारे चीजों पर कड़ाई से निपटने की मांग करते हुए प्रभावी ढंग से गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग राज्य सरकार से की है।
![]()













Leave a Reply