Advertisement

झारखंड स्थापना रजत जयंती पर विद्यालयों में निबंध लेखन, भाषण, पेंटिंग कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों में वीर सपूतों के इतिहास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन, भाषण, पेंटिंग आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं द्वारा झारखंड की महान विरासत, शख्सियत, संस्कृति एवं सोहराय से संबंधित पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने आयोजित क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें स्कूली बच्चों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला संस्कृति और जनजातीय गौरव के बारे में अवगत कराया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *