प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पूरनापानी स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल में 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
जानकारी के अनुसार इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक रवि कुमार तांती तथा प्रधानाचार्य कुमार अनिमेष ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने आटा फूंक, मैथ्स रेस, सुई धागा, गोली चम्मच तथा ब्लाइंड हिट जैसे खेलों में हिस्सा लिया। कई बच्चों ने झारखंड गठन भगवान बिरसा तथा झारखंड आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए संभाषण दिया। विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भगवान बिरसा के जीवन तथा उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने की शिक्षा दी।

इस मौके पर दयानिधि पांडेय, शैलेंद्र दास गुरु, अमित कुमार सिन्हा, आयुष कुमार तांती, रेनू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, संगीता कुमारी, श्रुति कुमारी, रोहिणी कुमारी, सुमन कुमारी, पीतांबर पसाद, अमन कुमार, सीआरपी विकास चंद्र मेहता आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक तथा प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की तथा बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में पूरे उत्साह से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
![]()













Leave a Reply