Advertisement

अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में 15 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं ओपी प्रभारी द्वारा तेनुघाट स्थित बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

राज्य स्थापना दिवस पर अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने समस्त बेरमो वासियों शुभकामना दी। तेनुघाट पंचायत की मुखिया श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय एवं पंचायत सेविका रूपा कुमारी ने पंचायत भवन में बिरसा मुंडा के फोटो पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। मौके पर पंचायत भवन को फूल, लाइट और बैलून से सजाया गया।

इस अवसर पर तेनुघाट स्थित अनुमंडल एवं एसडीपीओ कार्यालय को लाइट से सजाया गया। साथ ही बिरसा चौक में भी भगवान बिरसा को फूल एवं लाइट से सजाया गया।तेनुघाट स्थित सरकारी स्कूल एवं गैर सरकारी स्कूल की ओर से छात्र छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट महा विद्यालय में प्राचार्य सुदामा तिवारी की अध्यक्षता में स्थापना दिवस के अवसर पर महा विद्यालय के छात्रों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किया गया और बिरसा मुंडा के फोटो पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। जगह जगह लड्डू और मिठाई बांटा गया।

मौके पर संतोष श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना, पुष्पा देवी, मधुलिका शरण, रिंकी कुमारी, बबीता श्रीवास्तव, संध्या मिश्रा, शोभा देवी, श्वेता सिन्हा, रंजू कुमारी, अनुराधा देवी, प्रतिमा देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, संजू देवी, बैजनाथ यादव, सतीश कुमार सहित महाविद्यालय में सभी शिक्षाकर्मी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *