मानव सेवा माधव सेवा द्वारा करगली गेट भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को बेरमो कोयलांचल के विभिन्न इलाके में धूमधाम के साथ मनाई गई। क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा को याद किया गया।
इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के करगली गेट स्थित दुर्गा मंडप के समीप आयोजित कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एम. के. राव ने माल्यार्पण कर सबों से उनके आदर्श को जन जन तक पहुंचाने की अपील किया।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में एसओएम के. डी. प्रसाद, कारो के परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, एसओपी राजीव कुमार, एरिया सेफ्टी ऑफिसर कुमार सौरभ, आरकेएमयू एरिया अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह , आदि।
क्षेत्रीय सचिव व् मानव सेवा माधव सेवा के संस्थापक गजेंद्र प्रसाद सिंह सहित लव सिंह, जितेंद्र पासवान, जीवू विश्वकर्मा, सोहनलाल मांझी, संजय भोक्ता, अजय गंझू आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि उक्त स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन मानव सेवा माधव सेवा के तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
![]()













Leave a Reply