Advertisement

झारखंड +2 शिक्षक संघ सचिव ने शिक्षिका रश्मि जैन को किया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग की अर्थशास्त्र विषय की शिक्षिका रश्मि जैन को उनके गोमिया स्थित आवास पहुंच कर उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें संघ के तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

डॉ झा ने इस अवसर पर विशेष रूप से शिक्षिका जैन द्वारा कोरोना काल में बोकारो जिले में ई-कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में किए गए बहुमूल्य योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षिका जैन नई पीढ़ी के शिक्षक – शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। शिक्षिका ने इस अवसर पर प्लस टू शिक्षक संघ बोकारो के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक एवं सचिव डॉ अवनीश कुमार झा के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने का उपस्थित जनों को वचन दिया। मौके पर राजेश जैन, कृष्णा नंद झा, आर्या झा, स्वर्णलता समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *