रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के एक ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट के प्रयास मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जाता है कि बीते 11 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने शोरूम में घुसकर लूट की कोशिश की थी। मामले में सेक्टर चार थाना में 12 जनवरी को विभिन्न धाराओं के तहत कांड क्रमांक 02/26 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी नितेश कुमार उर्फ़ डोना (उम्र लगभग 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद की गई हैं।
सेक्टर चार थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ बिहार व पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
![]()













Leave a Reply