Advertisement

गोमती नाला अतिक्रमण की मंशा से चल रही जेसीबी, अंचल व् थाना की कार्रवाई शुरू

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर जरीडीह अंचल व थाना ने 10 अप्रैल को संयुक्त रूप से जैना एवं टांड़मोहनपुर पंचायत में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया।

जरिडीह के अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने बताया कि गोमती नाला समेत अन्य कई अतिक्रमित जमीन को लेकर अंचल से नोटिस तामिला की गई है। बता दे कि भू-माफियाओं एवं अतिक्रमणकरियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सीओ ऋतुराज एवं थाना के एसआई निर्मल सिंह द्वारा अंचल के रामा बांध, बूढ़ी बांध, गोमती नाला, टांड़ मोहनपुर में अवैध अतिक्रमण संबंधित जांच और आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान सीओ ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अंचल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एवं मूल रैयतों को अनावश्यक तंग करने वाले कथित दोषियों को कत्तई बक्सा नहीं जाएगा।

सीओ ने कहा कि कानून को ताक में रखकर अगर कोई अतिक्रमणकारी कोई सरकारी या मुल रैयतों की जमीन को हड़पने का इरादा रखा है, तो वैसे मामलों पर अब प्रशासन विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। अतिक्रमणकारीयों के मंसूबो को प्रशासन भंडाफोड़ करेगा। मौके पर अंचल के अमीन कुमार गौरव समेत अंचल कर्मी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बीते 9 अप्रैल को रांची स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के दर्जनों रहिवासियों से उनकी ज्वललंत समस्याएं सुने व समाधान करने को आश्वस्त किये। इस दौरान रहिवासियों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को भी रखा। मंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हमारी जिम्मेदारी है। सरकार हर नागरिक के हित में सतत कार्य कर रही है और आगे भी विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *