Advertisement

त्रिजल में जनता मजदूर संघ रीजनल कमेटी की बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एचएमएस से संबद्ध जनता मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के मार्गदर्शन में 12 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित त्रिजल में संघ के सीसीएल रीजनल कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता रीजनल अध्यक्ष कमलेश सिंह तथा संचालन रीजनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने की ।

बैठक में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्र में यूनियन की सक्रियता, सदस्यों की संख्या तथा मजदूर हित में किए जाने वाले प्रयासों को लेकर प्रबंधन द्वारा टाल मटोल की नीति को लेकर महामंत्री को अवगत कराया। वही यूनिट अध्यक्ष, सचिव, बोर्ड सदस्य, केंद्रीय पदाधिकारी, रीजनल स्तर के पदाधिकारी को महामंत्री ने मजदूर हितों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में जमसं केंद्रीय महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि यूनियन की आधारशिला मजदूर हित है, इसलिए मजदूर हित को सर्वोपरि मानकर कोयला क्षेत्र के मजदूरों के लिए अगर आंदोलन की आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए हमें तनिक भी नहीं हिचकना है। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कि मजदूर हित की पूर्ति न हो।

मौके पर सीसीएल के नए रीजनल कमेटी का पूनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पुनः कमलेश सिंह को रीजनल अध्यक्ष तथा ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह को रीजनल सचिव बनाया गया। इसके अलावे अनिल सिंह, निशिकांत पांडेय, रामदेव सिंह,अशोक शर्मा तथा सुखदेव प्रसाद को उपाध्यक्ष, चंदन तिवारथा, जितेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, रामकुमार महतो तथा बैरिस्टर सिंह को सहायक सचिव, आशीष दुबे, अरविंद प्रसाद को संगठन सचिव एवं मंतोष सिंह कोषाध्यक्ष सह प्रभारी बनाए गए। इसके अलावे अमित सिंह, तुलसी देवी, नवीन कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, विभा सिंह, अरुण कुमार सिंह, विनय सिंह, कृष्णा मिस्त्री, निरंजी चन्द्रवंशी, सुलेखा कुमारी, विजेता कुमारी, वीरेंद्र पासवान, हकन गंझु, मानिक चंद्र साह, संजय किशोर, रुमकी मित्रा, पिंकी नाहक, मंजु सिंह, राजू महतो, शंकर नायक, प्रकाश कुमार, चंदन कुमार, शिबू डे, मो. जैनुल, मो. अख्तर अंसारी को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया।

बताते चले की उक्त बैठक में कथारा के धुरंधर मजदूर नेता बैरिस्टर सिंह को पुनःरिजिनल कमेटी में शामिल किया गया, उनका स्वागत संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने माला पहना कर किया। मौके पर रामेश्वर सिंह फौजी, टीनू सिंह, अनिल सिंह, कमलेश सिंह, रंजय सिंह, धीरज कुमार पांडेय, राजकुमार मंडल, कामोद प्रसाद, आर. इग्नेश, विशेश्वर चौधरी, दीपक रंजन, रविंद्र नाथ सिंह, अशोक शर्मा, विकास सिंह सहित विभिन्न कोयला क्षेत्रो से आये जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी गण के साथ-साथ सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *