एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय मे जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार 16 सितंबर को जनता दरबार लगाकर आम जनों का समस्या समाधान किया गया।
जानकारी के अनुसार बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रहिवासी उपस्थित होकर अपनी शिकायतों को बीडीओ और सीओ के समक्ष रखा। बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी व् अंचल अधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी से कठिनाइयों का त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहिवासियों को उपरोक्त अधिकारियों द्वारा सरकार की योजना से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
जनता दरबार में बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय, सावित्री कुमारी, उपेल कुमारी, गीता कुमारी, अनामिका कुमारी, प्रदीप कुमार यादव, उत्तम कुमार दास, सुभाष कुमार सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply